विधायक कैड़ा ने जनता दरवार लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्या, अधिकारियो को दिये समस्याओं का समाधान करने के निर्देश

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के क्वेदल मै जनता दरवार लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के सम्मुख रखा, विधायक कैड़ा ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। उधर विधायक कैड़ा ने pwd व pmgsy विभाग के अधिकारियो को मोटर मार्ग निर्माण की डीपी आर तैयार कर शासन को भेजनें के निर्देश दिये।

इसके साथ ही विधायक कैड़ा ने गजार, कसियालेख, सुन्दरखाल, धानाचुली आदि गाँव का दौरा कर कल हुई भारी ओलाबृस्टि से हुऐ नुकसान का जायजा लिया विधायक कैड़ा ने कहा भारी ओलाबृष्टि से किसानो की आड़ू, पुलम, खुमानी, नासपाती, मटर, गेहूं, आदि फलो व फसलों को काफ़ी नुकसान हो गया है फालदार पेड़ो पर जो बौर निकल रहा था पूरा खत्म हो गया है विधायक कैड़ा ने जिला प्रशासन के अधिकारियो से वार्ता कर किसानो को हुऐ नुकसान का अकालन कर किसानो को मुवावजा देने को कहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें