विधायक कैड़ा ने किया कसियालेख से सुपी -पाटा मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य का निरक्षण, गुणवत्ता से कार्य करने के दिए निर्देश

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के कसियालेख से बूढ़ीबना- सुपी – लोद -गल्ला -पाटा मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था ।दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर सोलिंग, दीवारों का निर्माण,डामरीकरण करने की माग की। विधायक कैड़ा ने मोटर मार्ग पर सोलिंग ,सुधारीकरण,डामरीकरण चौड़ीकरण के लिए 17 करोड़ स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य शुरू हुआ है आज विधायक राम सिंह कैड़ा ने मोटर मार्ग पर , डामरीकरण का निर्माण कार्य का निरक्षण किया। विधायक कैड़ा ने अधिकारियो को डामरीकरण का कार्य गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने कहा मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य पुर्ण होने के बाद ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान हो जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें