मौसम अपडेट: मौसम का बदला मिजाज, पहाड़ से मैदान तक छाए बादल, कई जिलों में बारिश के आसार

उत्तराखंड के ज्यादातर हिस्सों में आज मौसम ने अचानक करवट ली है। पहाड़ी इलाकों में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई, जबकि मैदानी इलाकों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बिजली चमकने के भी आसार हैं। मौसम में इस बदलाव से पहाड़ों के मौसम में ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें