विधायक की मांग पर किसानो की समस्या का हुआ समाधान, वर्ष मैं एक ही बार की जायेगी कृषि ऋण की वसूली

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने पूर्व मैं विधानसभा मै सदन की कार्यवाही के दौरान सदन मै सरकार से कहा था मेरी भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल कृषि बाहुल्य क्षेत्र है दीन दयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत किसानो द्वारा सहकारिता समितियों से जो कृषि ऋण लिया गया है पहले किसान अपने उत्पाद को बेचने के बाद वर्ष मै एक ही बार क़ृषि ऋण जमा करते थे जिससे किसानो को कोई परेशानी नहीं होती थी लेकिन इस बार किसानो से तय समय से पूर्व ही वर्ष मै 2 बार कृषि ऋण की वसूली की जा रही है जिस कारण किसान परेशान है। उनके सामने आर्थिक संकट आ गया है विधायक कैड़ा ने सदन मै सरकार से किसानो द्वारा सहकारिता समितियों से आलू, अदरख के फसल के लिए गए कृषि ऋण की वसूली साल मैं एक ही बार करने की माग की थी। विधायक कैड़ा की मांग पर सरकार ने संज्ञान लेते हुऐ, भीमताल विधानसभा सहित सभी जिलों के किसानो द्वारा आलू, अदरख के लिए गए कृषि ऋण की वसूली वर्ष मैं एक ही बार लिए जाने का शासनादेश जारी कर दिया है, किसानो द्वारा सहकारी समितियों से आलू, अदरख हेतु लिए गए कृषि ऋण की वसूली अब वर्ष मे एक ही बार की जायेगी। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी व सहकारिता मंत्री का आभार व्यक्त किया है, विधायक ने कहा हमारी सरकार ने हमेशा किसानो के हित मैं कार्य किया है, करते रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें