लालकुआं पुलिस की बड़ी सफलता: अलग–अलग जगहों से 2 शराब तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

लालकुआं, नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025” के तहत नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में लालकुआं पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की।

प्रकाश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी एवं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं श्री ब्रजमोहन सिंह राणा की पुलिस टीम ने अवैध शराब तस्करों को अलग–अलग स्थानों से पकड़ने में सफलता पाई।

🔹 पहली गिरफ्तारी:
रिलायंस पेट्रोल पम्प के सामने, मोटाहल्दू लालकुआं से श्रषिपाल, पुत्र सुरेश, उम्र 30 वर्ष, निवासी कादरगंज, बरेली को कुल 138 टेट्रा पैक अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मु.अ.सं. 205/25 दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी टीम:

व0उ0नि0 दीपक सिंह विष्ट

उ0नि0 जोगेन्द्र यादव

कानि0 443 कमल विष्ट

कानि0 802 नापु0 आनन्द पुरी

🔹 दूसरी गिरफ्तारी:
डार्बी ग्राउंड जंगल के पास लालकुआं से नरेश कुमार, पुत्र रामलाल, उम्र 49 वर्ष, निवासी राधिका विहार, रुद्रपुर को 120 पाउच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ कोतवाली लालकुआं में आबकारी अधिनियम के तहत मु.अ.सं. 204/25 दर्ज किया गया।

गिरफ्तारी टीम:

उ0नि0 अंजू यादव

कानि0 443 कमल विष्ट

कानि0 802 नापु0 आनन्द पुरी

नैनीताल पुलिस मीडिया सैल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें