ललितपुर में निकाली गई मतदाता जागरूकता अभियान रैली

रामनगर। मतदान के लिए जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा रामनगर ब्लॉक के ललितपुर में मतदान जागरूकता अभियान चलाया गया व कार्यक्रम के दौरान रैली निकाली गई। इस दौरान कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए ।

वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले और मतदान अवश्य करें। जिससे स्वस्थ्य और मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। लोगों को निर्भीक और निष्पक्ष होकर स्वतंत्रतापूर्वक बिना प्रलोभन के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। युवाओं को जानकारी दी गई मतदान जरूर करें। युवाओं को आगामी चुनावों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने व अपने परिवार और आस पास के लोगों को भी निर्वाचन के लिए प्रेरित करने की बात कही।

इस दौरान कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्वयंसेविका किरन के साथ कई युवा साथी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें