रूसी भाषा में आये ई-मेल के जरिए रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली। देश के केंद्रीय बैंक यानी भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल के जरिए यह धमकी शुक्रवार को भेजी गई है। एक महीने से कम में यह दूसरी बार है जब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी रूसी भाषा में दी गई है। मुंबई पुलिस इसकी जांच कर रही है।

पुलिस ने इस पूरे मामले पर केस फाइल कर लिया है। माता रमाबाई पुलिस स्टेशन पर फिर एक अनजाने व्यक्ति के नाम पर एफआईआर फाइल की गई है। मुबंई पुलिस के जोन-1 के डीसीपी ने अपने बयान में कहा, “एक धमकी भरा ईमेल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट पर रिसीव हुआ है। यह ईमेल रूसी भाषा में था। जिसमें बैंक को उड़ाने की धमकी थी। माता रमाबाई मार्ग पुलिस स्टेशन पर एक अनजाने व्यक्ति के नाम पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें