राष्ट्रपति मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा : हरिद्वार से नैनीताल तक कई ऐतिहासिक कार्यक्रमों में होंगी शामिल

देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। उनका यह दौरा उत्तराखंड के लिए गौरव और सम्मान का प्रतीक बनने जा रहा है।

राष्ट्रपति मुर्मू दो नवंबर को सुबह 11:25 बजे हरिद्वार पहुंचेंगी, जहाँ वह पतंजलि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके बाद वह देहरादून स्थित राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम करेंगी।

तीन नवंबर को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति मुर्मू उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। यह राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष का मुख्य आकर्षण होगा।
शाम को 5:30 बजे वह नैनीताल राजभवन में आयोजित राजभवन के 125 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी।

चार नवंबर को राष्ट्रपति मुर्मू कैंचीधाम में बाबा नीब करौली के दर्शन करेंगी और पूजा-अर्चना में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे वह कुमाऊं विश्वविद्यालय के 20वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति का यह दौरा उत्तराखंड के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा, क्योंकि यह राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य की उपलब्धियों और संकल्पों का प्रतीक बनेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें