राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 23 व 24 अप्रैल को उत्तराखंड दौरा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 23 और 24 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर है। जिसको लेकर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। वही आज सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे पुलिस बल की उच्चाधिकारियों ने ब्रीफिंग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल व वीवीआईपी रुट में कोई कमी ना रहें इस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बता दें कि 23 अप्रैल यानी मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में चतुर्थ दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इस समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। जबकि, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और नीति आयोग के सदस्य डॉक्टर विनोद के पॉल बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें