रामपुर रोड पर खड़ी इनोवा कार में लगी भीषण आग, वाहन पूरी तरह जलकर खाक

हल्द्वानी। रामपुर रोड क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक इनोवा कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रूप ले लिया और कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई। घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, जली हुई इनोवा कार कोहली गार्डन निवासी गुरप्रीत सिंह की बताई जा रही है। बताया गया कि गुरप्रीत सिंह रामपुर रोड वैध के यहां गए थे और कार को सड़क किनारे पार्क कर चले गए थे। इसी दौरान कुछ ही देर बाद कार में अचानक आग लग गई।

फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन को भारी नुकसान पहुंचा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें