रामनगर-रानीखेत हाईवे पर कहर: ब्रेक फेल बस ने ली दो युवकों की जान

रामनगर (नैनीताल)। सोमवार सुबह रामनगर-रानीखेत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-309) पर धनगढ़ी नाले के पास एक दर्दनाक हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक नाले को पार करने के लिए सड़क किनारे खड़े थे, तभी गर्जिया से आगे एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए और वह तेज रफ्तार में पीछे से बाइक पर चढ़ गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में बस के ब्रेक फेल होना हादसे का कारण पाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें