रामनगर पुलिस ने दबोचा शातिर गुंडा, अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद

रामनगर। क्षेत्र में लंबे समय से गुण्डागर्दी और अवैध हथियार के साथ घूमने की शिकायतों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर, क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तेलीपुरा रोड स्थित बलवीर सिंह उद्यान गेट के पास से अल्फेज पुत्र रफीक, निवासी आरटीओ रोड, शंकरपुर भूल (थाना रामनगर) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

इस मामले में थाना रामनगर पर FIR संख्या 348/25, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम

उ0नि0 सादिक हुसैन

कानि0 विपिन शर्मा

कानि0 बिजेन्द्र गौतम

कानि0 संजय सिंह

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें