युवाओं को सरकार की योजना के लिए उद्यमिता हेतु प्रेरित करना -कुलपति प्रोफेसर ओ पी एस नेगी

हल्द्वानी। उच्च शिक्षा विभाग उत्तराखंड एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद के सहयोग से आज दिनांक 11 मार्च 2024 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के हल्द्वानी परिसर में स्थापित देव भूमि उद्यमिता विकास केंद्र में 12 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर ओ पी एस नेगी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व रिसोर्स पर्सन ई डी आई आई अहमदाबाद से आए हितेंद्र परमार जी रहे। उन्होंने उद्यमिता विकास के गुणों के विषय में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति ने कहा की सरकार की योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्यमिता हेतु प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वरोजगार के क्षेत्र में रोज बढ़ोतरी हो रही है और इसमें असीमित संभावनाएं हैं। विश्वविद्यालय के देवभूमि उद्यमिता कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर मनोज पांडे ने कहा कि यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है,इसका लाभ आने वाले समय में प्रदेश के युवाओं को अपना रोजगार स्थापित करने में होगा। कार्यक्रम का समापन विश्वविद्यालय के अकादमिक निदेशालय के निदेशक प्रो० पी डी पंत ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर गगन सिंह ने किया ।कार्यक्रम के दौरान डॉ ० एमएम जोशी,डॉक्टर गगन सिंह व संस्थान के अन्य कर्मचारी गण और प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रशिक्षार्थी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें