मासूम पर दरिंदगी: 13 साल की बच्ची से तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म, आरोपी फरार

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव में 13 साल की मासूम बच्ची से तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़िता की मां के अनुसार, 11 मई को वह अपने पति के साथ रिश्तेदारी में गई थीं। इसी दौरान उनकी 13 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। शाम करीब चार बजे गांव का ही एक 30 वर्षीय युवक उनके घर में जबरन घुस आया। आरोप है कि युवक ने तमंचा दिखाकर बच्ची को डराया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जाते-जाते उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया।

शाम को जब माता-पिता घर लौटे तो बच्ची डरी और सहमी हुई मिली। रोते हुए उसने आपबीती सुनाई। महिला ने तुरंत गांव के जनप्रतिनिधि को सूचना दी और 13 मई को नानकमत्ता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसओ उमेश कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पॉक्सो एक्ट की धाराओं 3 और 4 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है।

न्याय की उम्मीद में पीड़िता का परिवार अब प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें