मलवे की चपेट में आई जेसीबी , चालक की मौत

उत्तराखंड में गुरूवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक जेसीबी चालक की भूस्खलन के कारण मौत हो गई। यह घटना अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के ग्राम असगोली और ग्राम पैठानी के बीच सड़क निर्माण कार्य के दौरान हुई।

जानकारी के अनुसार, पीएमजीएसवाई के तहत सड़क निर्माण के लिए ग्राम घूने और ग्राम सभा सिमलगांव में पंचघाटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क कटिंग का कार्य चल रहा था। आज सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ दरक गया, जिससे भूस्खलन हुआ और जेसीबी पर भारी मलबा गिर गया। हादसे के दौरान जेसीबी चालक मलबे में दब गया।

सूचना मिलने पर तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम ने देखा कि जेसीबी चालक, करतार सिंह (पुत्र राम सिंह), निवासी ग्राम झारकुड़ी, जनपद नूह, हरियाणा गंभीर रूप से घायल था। हालांकि, उसे तुरंत CHC द्वाराहाट भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से जेसीबी को मलबे से निकालने का काम जारी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें