भीमताल में शराब की ओवर रेटिंग पर चला प्रशासन का डंडा, दुकान में अनियमितताएं उजागर

भीमताल क्षेत्र में शराब की दुकानों द्वारा उपभोक्ताओं से अधिक मूल्य वसूलने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक ने मंगलवार को भीमताल स्थित एक शराब दुकान का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकान पर कई अनियमितताएं पाई गईं। उपभोक्ताओं से एमआरपी से अधिक मूल्य वसूला जा रहा था, और स्वाइप मशीन के माध्यम से अतिरिक्त चार्ज लिया जा रहा था, जो स्पष्ट रूप से नियमों के खिलाफ है। साथ ही, दुकान का स्टॉक रजिस्टर भी अद्यतन नहीं पाया गया।

एसडीएम ने मौके पर ही संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा और पूरी रिपोर्ट जिलाधिकारी नैनीताल को भेज दी गई है। आबकारी विभाग को भी तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एसडीएम नवाजिश खालिक ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली करना कानूनन अपराध है और भविष्य में ऐसी किसी भी शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें