बिजली विभाग में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों ने खोला मोर्चा, लगाए अवैध वसूली के आरोप

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक तरफ भीषण गर्मी ऊपर से बिजली कटौती और पानी की किल्लत से लोगों को आए दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हल्द्वानी में बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोग हीरानगर ग्रामीण कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही अधिशासी अभियंता से नाराजगी जताई। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वह कई सालों से बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे है। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्र-छात्राएं परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं बिजली नहीं होने से उन्हें भी दिक्कत होती हैं। अधिशासी अभियंता डीडी पांगती ने बताया कि दमुवादूंगा वार्ड 37 से बिजली कटौती की समस्या को लेकर लोग यहां पहुंचे थे, दरअसल, वहां 18 मई को ट्रांसफार्मर खराब हो गया था लेकिन उनकी ओर से उसी वक्त ट्रांसफार्मर सुधारा गया। लेकिन शाम के समय तक दुबारा ट्रांसफार्मर खराब हो गया था उसको भी उनकी ओर से सही कर दिया गया था, बाकि वहां पर जो बिजली कटौती की समस्या आ रही है उसके लिए वह उच्च अधिकारी से बात करेंगे और जगह मिलने पर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का काम करेंगे। जिससे लोगों को कोई परेशानी ना आए।

वहीं, हल्द्वानी शहर और ग्रामीण इलाकों में दिन-रात बिजली की कटौती से लोग परेशान हैं। मुखानी, कठघरिया, कमलुवागांजा, काठगोदाम, लालकुआं और रामपुर रोड क्षेत्र में बार-बार बिजली जाने से भीषण गर्मी में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें