ट्रेन से गिरकर जवान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लोहाघाट। ट्रेन से पैर फिसलने के कारण आर्टलरी रेजीमेंट में तैनात पुलिस जवान की मौत हो गई। खेतीखान क्षेत्र के रहने वाले प्रदीप बोहरा की मौत से क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रदीप बोहरा के ट्रेन से पैर फिसलने के कारण मौत हो गई जिससे उनके परिजनों में दुख का माहौल है,प्रदीप खेतीखान क्षेत्र के रहने वाले उम्र 24 वर्षीय प्रदीप राजस्थान में आर्टिलरी रेजीमेंट में तैनात था। शुक्रवार को बाड़मेर से छुट्टी में घर आने के दौरान प्रदीप की संदिग्ध हालत में मौत हो गई प्रदीप के चाचा के द्वारा बताया गया कि प्रदीप के पैर फिसलने के कारण उसकी मौत हो गई तथा इसके बाद इसकी सूचना उनके परिजनों को दी गई इसके साथ-साथ रविवार को शव का पोस्टमार्टम भी किया जाएगा l

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें