भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर आए पंतनगर, सिडकुल में सोलर प्लांट का किया शुभारंभ

रुद्रपुर। भारत के पूर्व क्रिकेटर और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर गुरुवार को उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने प्रदेश की औद्योगिक नगरी रुद्रपुर में एक सोलर प्लांट का शुभारंभ किया। उन्होंने प्लांट के मैनेजमेंट से मुलाकात की और प्लांट के बारे में कई जानकारी भी ली। बताजा जा रहा है कि वे रामनगर में जिम कॉर्बेट और फिर कैंची धाम भी जा सकते हैं। गुरुवार को पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर सुबह 11 बजे चार्टर प्लेन से पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट में सचिन तेंदुलकर का स्वागत सोलर प्लांट के मैनेजमेंट द्वारा किया गया। इसके बाद वह औद्योगिक नगरी रुद्रपुर के सिडकुल पहुंचे और सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का उद्घाटन किया। यह प्लांट 10 एकड़ में फैला है। साथ ही स्वचालित और आधुनिक सोलर मॉड्यूल निर्माण तकनीक से युक्त है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें