भाजपा की मंजू गौड़ निर्विरोध बनीं हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्रीमती मंजू गौड़ ने हल्द्वानी ब्लॉक प्रमुख पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। निर्वाचन परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

भाजपा जिला अध्यक्ष नैनीताल प्रताप बिष्ट सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती गौड़ को फूल-मालाओं से स्वागत कर हार्दिक बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें