Transfer list- एसएसपी ने किए आठ इंस्पेक्टर और दरोगाओं के तबादले, देखें लिस्ट

चंपावत जिले के पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने जिले में आठ पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर किए हैं जिनमें एक निरीक्षक और सात उप निरीक्षक शामिल है।

एसपी द्वारा जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक योगेश उपाध्याय को प्रभारी निरीक्षक थाना टनकपुर से पुलिस कार्यालय चंपावत भेजा गया है वहीं बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण को एएचटीयू बनबसा की जिम्मेदारी सौंप गई है वहीं एएचटीयू प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत को थानाध्यक्ष बनबसा की जिम्मेदारी सौंप गई है। वहीं लोहाघाट थाने में तैनात एसआई पूरन सिंह को मनिहारगोठ चौकी का नया प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी चौकी मनिहारगोठ नवल किशोर को पुलिस कार्यालय में तैनात किया गया है। वहीं बूम चौकी प्रभारी दिलबर सिंह भंडारी को बनबसा थाने में भेजा गया है। थाना टनकपुर में तैनात ओमप्रकाश को बूम चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हरीश पुरी को प्रभारी सम्मन सेल सैल से लोहाघाट थाने भेजा गया है।

देखें लिस्ट –

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें