दुग्ध वाहन में आग लगने से नुकसान, नकदी हुई खाक

हल्द्वानी में आज एक दूध के वाहन में आग लग गई, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पूरा मामला थाना बनभूलपुरा के गौला पुल का है, जहां एक पिकअप वाहन जिसमें दूध बेचकर चालक वापस आ रहा था, कि अचानक चलते वाहन में आग लग गई। वाहन में बैठे ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है ड्राइवर दूध बेचकर वापस आ रहा था और उसके पास 80 हजार रुपए कैश भी थे, जिसे उसने दूध बेचकर कमाए थे, जो जलकर खाक हो गए हैं। वहीं वाहन में रखा कई सारा सामान भी जल गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें