नैनीताल एसएसपी प्रहलाद मीणा ऐक्शन मोड में कहा जनपद में आपराधिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं

रामनगर पुलिस ने रेस्टोरेंट में हार-जीत की बाजी लगाने वाले 11 जुआरियों को किया गिरफ्तार, 02 लाख से अधिक रुपये बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद में हार-जीत की बाजी लगाने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए सभी थाना/चौकी प्रभारियों को कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

इन निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक यातायात/क्राइम नैनीताल डॉ0 जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अरुण सैनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिरूमदारा उ0नि0 सुनील धानिक मय पुलिस टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए हार-जीत की बाजी लगा रहे जुआरियों को गिरफ्तार किया है।

चैकिंग के दौरान हिम्मतपुर पीरुमदारा स्थित ढाबा वैली रेस्टोरेण्ट मे जुआ खेलते पाए जाने पर 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर कोतवाली रामनगर में 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तारी-
1- भूपाल दत्त पुत्र स्व0 सीता राम नि. चोरपानी रामनगर,
2- नरेन्द्र सिंह रावत पुत्र स्व0 मान सिंह रावत नि. उदयपुरी चोपडा पीरुमदारा रामनगर
3- किशन पुत्र बिसन राम नि. भवानीगंज रामनगर जिला नैनीताल
4- अंकित पुत्र राम बहादुर नि. शांति कुंज बद्री बिहार तृतीय पीरुमदारा रामनगर
5- राज कुमार सैनी पुत्र नन्हें सिंह सैनी नि. गड्डा कालोनी काशीपुर जिला उधम सिंह नगर
6- अभिषेक रावत पुत्र विक्रम रावत नि. बद्री बिहार पीरुमदारा रामनगर जिला नैनीताल
7- फइयाद हुसैन पुत्र रफीक उल्ला नि. धनोरी पट्टी प्रतापपुर काशीपुर जिला उधम सिंह नगर, 8- अर्जुन पुत्र वेद पाल सिंह नि. भवानीगंज रामनगर जिला नैनीताल,
9- प्रदीप कुमार पुत्र रेवाधन नि. हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा रामनगर
10- हुकम सिंह पुत्र डोरी सिंह नि. हिम्मतपुर ब्लॉक पीरुमदारा रामनगर
11- मौ0 इमरान पुत्र बल्लन ठेकेदार नि. गुल्लरघट्टी रामनगर जिला नैनीताल

बरामदगी–
कुल 2,07,270/- रु0 (दो लाख सात हजार दो सौ सत्तर रुपये)

पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 सुनील धानिक चौकी प्रभारी पीरुमदारा
  2. उ0नि0 गणेश जोशी
  3. हे0कानि0 कुंवर पाल
  4. कानि0 विनीत चौहान
  5. कानि0 संजय दोसाद
  6. कानि0 भूपेन्द्र पाल

एसएसपी नैनीताल का संदेश-
ऐसे अवैध गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें