बारिश का कहर: मलवा आने से रुद्रप्रयाग गौरीकुंड हाईवे समेत कई सड़कें हुई बंद

उत्तराखंड में बारिश एक बार फिर तबाही मचाने लगी है। बारिश के बीच रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे फाटा में डोलिया मंदिर के समीप मलवा आ गया। इससे यह हाइवे बंद हो गया। वहीं चमोली के थराली देवाल में रविवार रात्रि से हो रही बारिश पिंडर घाटी के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बनकर बरसी।

थराली तहसील मुख्यालय के समीप सड़क पर आए मलबे के कारण यहां वाहन फंस गए। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया। जबकि थराली में रविवार की रात को हुई भारी बारिश से कई सडके भी ब्लॉक हो गई।

ब्लॉक मुख्यालय, इंटर कॉलेज, और डूंगरी को जाने वाली सड़क सिपाही गदेरे में मलबा आने से बंद है। इसके साथ ही थराली में कल रात से बिजली भी गुल रही। देवाल- थराली सड़क सुबह सात बजे खुली जबकि नंदकेशरी में रविवार शाम साढ़े सात बजे मलबे से सड़क बंद थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें