बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड में पांच आरोपियों पर हुआ केस दर्ज, आरोपियो में पूर्व आईएएस का नाम भी शामिल

नानकमत्ता। 28 मार्च सुबह बाबा तरसेम सिंह की डेरे के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड मामले में पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है आरोपियों में सर्वजीत सिंह निवासी ग्राम मियाविंड जिला तरन तारण पंजाब, बाइक पर पीछे बैठा अमरजीत सिंह उर्फ बिट्टा निवासी ग्राम सिहोरा बिलासपुर यूपी को मुख्य आरोपी बनाया गया है।इसके अलावा संदेह के आधार पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नानकमत्ता साहिब के प्रधान और पूर्व आईएएस हरबंस सिंह चुघ, तराई महासभा के उपाध्यक्ष प्रीतम सिंह संधू निवासी खेमपुर, गदरपुर और गुरुद्वारा हर गोविंद सिंह रतनपुरा नवाबगंज के मुख्य जत्थेदार बाबा अनूप सिंह को आरोपी बनाया गया है। विदित हो कि बाबा तरसेम सिंह की हत्या की खबर से गुरुवार को नानकमत्ता में शोक की लहर की लहर दौड़ गई थी। वहीं डेरा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के बाद नानकमत्ता कार सेवा डेरा परिसर में अद्र्धसैनिक बल तैनात है और डीजीपी पहुंच चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें