बरसात बनी खतरे की वजह, अल्मोड़ा में कार पलटी; पलभर में मच गया हड़कंप

अल्मोड़ा। सोमेश्वर-हल्द्वानी मोटर मार्ग पर आज सुबह अधूरिया के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय कार में बरशिला (चनौदा) निवासी बिशन सिंह राणा अपने परिवार के साथ हल्द्वानी जा रहे थे। कार पलटने से मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

कार के पलटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलते ही सोमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी।

हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। बारिश के चलते पहाड़ी मार्गों पर फिसलन बढ़ने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि बरसात के दौरान सावधानी से वाहन चलाएं और गति पर नियंत्रण रखें।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें