बबियाड कैलाश द्वार से सिमलिया साननी मोटर मार्ग मिलान कार्य की प्रथम चरण की मिली स्वीकृति: विधायक कैड़ा

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के 10 गाँव के ग्रामीण वर्षो से बबीयाड कैलाश द्वार से सिमलिया- साननी मोटर मार्ग मिलान की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग मिलान की मांग की। विधायक ने जनता की समस्या को देखते हुऐ मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग मिलान करने की मांग की।

विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने अपनी घोषणा मै सम्मलित करने के बाद मोटर मार्ग मिलान की शासन से प्रथम चरण की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इस मोटर मार्ग के बनने से बबियाड, सुयाल फेर, दुदली, अमदो, पुट गाँव, पोखरी, च्युरीगाड़, कुलोरी सहित एक दर्जन से अधिक गाँव के लोगो को हल्द्वानी आने के लिए 50 किमी का सफर कम हो जायेगा।

विधायक कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो को शीघ्र द्वितीय चरण की डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिये है प्रथम चरण की स्वीकृति मिलने पर विधायक कैड़ा कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है!

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें