बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई, सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक गिरफ्तार*

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देश पर जनपद में अवैध सट्टा व जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को सट्टे की खाईबाड़ी करते गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सददाम पुत्र अनवर अली (उम्र 32 वर्ष), निवासी ख्वाजा कॉलोनी इन्द्रानगर थाना बनभूलपुरा, जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पर्ची, पैन गत्ता और ₹1510 नकद बरामद किए। इस मामले में थाना बनभूलपुरा में FIR संख्या 217/25, धारा 13 G. Act के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम

1. कांस्टेबल महबूब आलम

2. कांस्टेबल सुनील कुमार

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें