बड़ी खबर: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के इन पदों के लिए जारी की विज्ञप्ति

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शहरी विकास विभाग के अन्तर्गत सफाई निरीक्षक परीक्षा-2023 के विज्ञापन दिनांक 08 अगस्त, 2023 के क्रम में मुख्य लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) का आयोजन दिनांक 03 दिसम्बर, 2023 को किया गया था। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों से विज्ञप्ति संख्या-294, दिनांक 14 दिसम्बर, 2023 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन में किये गये दावों के सापेक्ष अभिलेख/प्रमाण-पत्र आयोग कार्यालय में दिनांक 29 दिसम्बर, 2023 तक प्राप्त किये गये। ऑनलाइन आवेदन में किये गए दावों के समर्थन में उपलब्ध कराये गए प्रमाण पत्रों/अभिलेखों की सन्निरीक्षा के उपरान्त मा० आयोग द्वारा प्रश्नगत परीक्षा हेतु दिनांक 10 अप्रैल, 2024 को अनर्ह सूची एवं अधिमानी अर्हता विषयक सूची के संबंध में अभ्यर्थियों को प्रत्यावेदन प्रस्तुत करने के लिए दिनांक 25 अप्रैल, 2024 तक समय प्रदान किया गया, जिसके सापेक्ष अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रत्यावेदनों/अभिलेखों का पुनः परीक्षण किया गया।

परीक्षणोपरांत मा० आयोग द्वारा कुल 240 अभ्यर्थियों को प्रश्नगत परीक्षा के लिए अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक रूप अर्ह किया गया है। अर्ह अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन दिनांक 21 एवं 22 अगस्त, 2024 को परीक्षा भवन, उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार में किया जाना निर्धारित है। उक्त परीक्षा के सापेक्ष अभिलेख सत्यापन हेतु औपबन्धिक रूप से अर्ह अभ्यर्थियों का अभिलेख सत्यापन, अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र में किये गये दावों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र के स्वहस्ताक्षरित प्रिंटआउट व चैकलिस्ट के साथ अनिवार्य शैक्षिक अर्हता, अधिमानी अर्हता, आरक्षण आदि से संबंधित समस्त प्रमाण-पत्रों/अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित छायाप्रतियों का मूल अभिलेखों से सत्यापन उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग सन्निरीक्षा मार्गदर्शिका 2022 एवं मा० आयोग द्वारा लिये गये निर्णयों के आलोक में आयोग कार्यालय में निर्धारित तिथि को किया जायेगा। निर्धारित तिथि (21 एवं 22 अगस्त, 2024) को अभिलेख सत्यापन न कराने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी दशा में अभिलेख सत्यापन हेतु पुनः अवसर नहीं दिया जायेगा।

अभिलेख सत्यापन (Documents Verification) हेतु अनुक्रमांकवार / तिथिवार कार्यक्रमानुसार निम्न निर्धारित है:-

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें