बड़ी खबर: आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 39 जवान थे सवार, सात लोग गंभीर घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों से भरी बस के पलटने से कई जवान घायल हो गए हैं मौके पर पहुंचे लोगों ने राहत और बचाव कार्य कर घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर 108 की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। नई टिहरी से आ रही खबर के अनुसार यह घटना ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछिला के पास हुई है। जहां पर भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की बस नियंत्रित होकर रोड पर पलट गई है। बस में कुल 39 जवान सवार थे। जिनमें से सात जवान घायल बताए जा रहे हैं। पटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायल जवानों को उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से पीएचसी फकोट भर्ती कराया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि घटना शनिवार शाम करीब 4 बजे की है। आईटीबीपी के उक्त सभी जवान दुर्घटना में सामान्य घायल हुए हैं। तथा राष्ट्रीय राजमार्ग के यातायात पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें