पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, राजनीतिक जगत में दौड़ी शोक की लहर

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश की राजनीति के सशक्त स्तंभ रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी का आज निधन हो गया। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

पिछले कई दिनों से उनके आवास पर नेताओं, शुभचिंतकों और परिजनों का लगातार आना-जाना लगा हुआ था। उनके निधन के बाद राजनीतिक, सामाजिक और सैन्य जगत से जुड़े लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

उत्तराखंड के चौथे मुख्यमंत्री रहे भुवन चंद्र खंडूड़ी अपनी सादगी, ईमानदार छवि और अनुशासित कार्यशैली के लिए जाने जाते थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद वह सक्रिय राजनीति में आए। बताया जाता है कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी उन्हें राजनीति में लेकर आए थे।

साल 1990 के दौर में जब खंडूड़ी सेना से रिटायर होकर दिल्ली का सरकारी आवास छोड़ अपने गृह राज्य लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसके बाद उन्होंने उत्तराखंड की राजनीति में एक अलग पहचान बनाई और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उनके निधन से उत्तराखंड ने एक अनुभवी नेता और जनप्रिय व्यक्तित्व को खो दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें