एटीएम कार्ड में पिन लिखना पड़ा भारी, एक लाख उड़ाने वाले को सीसीटीवी की मदद से किया गिरफ्तार

हल्द्वानी। एटीएम से एक लाख रुपये निकालने वाले आरोपी को पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया है।तीन जून को गंगोलीहाट पिथौरागढ़ निवासी चंदन सिंह बिष्ट ने मुखानी थाने में तहरीर देकर कहा था 28 मई को जेब से उसका पर्स चोरी हो गया था। कहा कि इसके बाद एटीएम से एक लाख रुपये निकल गए।

थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि आरोपी जहांगीर निवासी बिहारमल इज्जतनगर बरेली को पुलिस ने प्राइमरी स्कूल भगवानपुर से गिरफ्तार कर लिया। जहांगीर से पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक लाख रुपये नकद भी बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक चंदन ने अपने एटीएम में पिन भी लिखा था। इससे चोर ने बैंक अकाउंट खाली कर दिया। सीओ नितिन लोहनी ने लोगों से अपील की है कि वह एटीएम कार्ड में अपना पिन नंबर न लिखें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें