पूरन चंद्र बृजवासी की पहल से नौकुचियाताल क्षेत्र की बिजली समस्या सुलझने की राह पर, विद्युत विभाग ने शुरू किया कार्य

भीमताल। भीमताल क्षेत्र की प्रमुख सामाजिक हस्ती पूरन चंद्र बृजवासी की सतत पहल आखिरकार रंग लाई है। लंबे समय से बिजली संकट से जूझ रहे नौकुचियाताल, भीमताल वार्ड-3, 4 और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अब स्थायी समाधान की दिशा में काम शुरू हो गया है।

विद्युत विभाग ने क्षेत्र में 11 केवी की 85 किमी लंबी भीमताल–नौकुचियाताल लाइन के पोषक विभाजन का कार्य प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए विभाग ने पिछले वर्ष 143.39 लाख रुपये का विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिस पर अब स्वीकृति मिल चुकी है।

करीब 4200 उपभोक्ता लंबे समय से लगातार बिजली कटौती, लो-वोल्टेज और घरेलू उपकरणों के खराब होने की समस्या से परेशान थे। पर्यटन नगरी नौकुचियाताल की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है, ऐसे में गर्मियों में बिजली संकट स्थानीय निवासियों और व्यापारियों दोनों के लिए भारी मुसीबत बन जाता था।

बृजवासी ने इस समस्या को गंभीरता से उठाते हुए इसे सरकार के समाधान पोर्टल पर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की मांग की थी। विभाग ने इस पर सकारात्मक पहल करते हुए अब मैदान में काम शुरू कर दिया है।

क्षेत्रवासियों और पर्यटन व्यवसायियों ने पूरन चंद्र बृजवासी के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि कार्य पूरा होने पर नौकुचियाताल परिक्षेत्र में बिजली संकट से स्थायी राहत मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें