दर्दनाक हादसा: आर्मी का ट्रक पलटा, जवान की दबने से मौत

देवप्रयाग के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। आर्मी का एक ट्रक पलट गया। हादसे में एक जवान की दबने से मौत हो गई। घटना एनएचपीसी बैंड के पास हुई। थाना देवप्रयाग की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा की मदद से ट्रक को खड़ा कर जवान को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान की पहचान हवलदार शैलेंद्र सिंह (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो 26 राजपूत रेजीमेंट से संबंधित थे। घटना के कारणों की जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें