पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस पलटी, 30 यात्री थे सवार

पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही KMOU की बस आज वीर भट्टी के पास सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है, लेकिन चालक शंकर नाथ की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

बस में कुल 30 यात्री सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा गया है। स्थानीय लोगों ने चालक की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर उन्होंने समय पर बस को नियंत्रित न किया होता, तो स्थिति और भी भयावह हो सकती थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस जैसे ही वीर भट्टी के पास पहुंची, अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने घबराने के बजाय संयम बरतते हुए बस को पहाड़ी किनारे की ओर मोड़ दिया, जिससे बस रुक गई और सभी यात्रियों की जान बच गई।

प्रशासन ने भी इस घटना का संज्ञान लिया है और चालक शंकर नाथ की बहादुरी के लिए उसे सम्मानित करने की बात कही है। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मुश्किल घड़ी में सूझबूझ और हिम्मत से बड़ा संकट टाला जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें