पहाड़ में भारी ओलावृष्टि से किसानों की फसल चौपट , ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने उठाई मुआवजे की मांग

भीमताल। जंगलिया गांव सहित कई जगह जबर्दस्त ओलावृष्टि होने से किसान बरबादी की आशंका व्यक्त करते हुए कहते हैं कि इतनी ओला वृष्टि हुई है कि गेहूं की फसल और फल फूल सब बरबाद हो गए हैं।
भीमताल प्रतिनिधि के अनुसार अल्चोना, थूम में जिधर देखो बर्फ की चादर नजर आ रही है इतनी भारी ओलावृष्टि हुई है कि किसान बरबादी के कगार पर आ गए हैं।

ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट ने जबरदस्त ओलावृष्टि होने से भारी नुकसान की बात कहते हुए प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें