पहलगाम में खून की बारिश: सैलानी सहमे, कश्मीर टूर से किनारा

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के खूबसूरत पर्यटन स्थल पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने न सिर्फ वहां के हालातों को हिला कर रख दिया, बल्कि इसकी गूंज पूरे देश में महसूस की जा रही है। हमले में निर्दोष सैलानियों की बेरहमी से हुई हत्या के बाद दून व आसपास के पर्यटकों के बीच डर का माहौल बन गया है।

गर्मियों की छुट्टियों में कश्मीर घूमने की प्लानिंग कर चुके कई परिवारों ने अपने टूर प्लान होल्ड कर दिए हैं, वहीं कुछ ने तो बुकिंग और फ्लाइट टिकट तक रद्द करा दिए। बुधवार को देहरादून की प्रमुख ट्रैवल एजेंसियों पर सैकड़ों कॉल्स आए—लोगों का सिर्फ एक ही सवाल था: “क्या अब कश्मीर सुरक्षित है?”

ट्रेवल पैराडाइज ऑनलाइन प्राइवेट लिमिटेड के एमडी विकास कुमार ने बताया कि बीते दो-तीन वर्षों से अनुच्छेद-370 हटने के बाद कश्मीर टूरिज्म में जबरदस्त उछाल आया था, लेकिन इस हमले ने लोगों के मन में डर की गहरी लकीर खींच दी है। सिर्फ बुधवार को ही 12 बुकिंग कैंसिल और 25 से अधिक ट्रिप्स को होल्ड पर डाला गया।

कश्मीर के लिए देहरादून से सीधी फ्लाइट या ट्रेन सेवा नहीं है, फिर भी बड़ी संख्या में पर्यटक वाया दिल्ली फ्लाइट्स से श्रीनगर जाते हैं। इस बार मई-जून के टूर सीज़न में भी जबरदस्त बुकिंग थी, लेकिन अब सैलानियों की पहली पसंद उत्तराखंड, हिमाचल या दक्षिण भारत बन रही है।

हवाई कंपनियों ने स्थिति को समझते हुए 25 से 30 अप्रैल तक जम्मू-कश्मीर की फ्लाइट टिकट पर फुल रिफंड देने की घोषणा की है—बिना किसी कैंसिलेशन चार्ज के।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें