धारी ब्लॉक के गांवों में पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश देते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

दौरे के दौरान मंत्री कैड़ा ने मझेड़ा, टाड़ी, धारी, सिलालेख, पहाड़पानी, सुनकिया, लेटीबुगा, सुंदरखाल और सरना सहित कई गांवों का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उनके समक्ष बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

मंत्री कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के अधिकारियों को आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों की मरम्मत प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें पीएमजीएसवाई फेज-4 में शामिल कर प्रस्ताव भारत सरकार को भेज दिए गए हैं। प्रस्तावों की स्वीकृति मिलते ही इन क्षेत्रों को सड़क संपर्क से जोड़ने का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम छोर पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार इसी दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि आम जनता को योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके और क्षेत्र की प्रत्येक समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें