नर्सिंग एकता मंच का उग्र प्रदर्शन: बेरोज़गारों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर किया कूच, दो घंटे तक चली पुलिस से झड़प

देहरादून। नर्सिंग एकता मंच के नेतृत्व में सैकड़ों बेरोज़गारों ने वर्षवार भर्ती जारी करने और आयु सीमा में छूट समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास कूच किया। हाथीबड़कला क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच करीब दो घंटे तक तीखी झड़प भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना रहा।

प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत का समर्थन मिला। उन्होंने मौके पर पहुंचकर कहा कि लोकतंत्र में संघर्ष और एकता हमेशा सकारात्मक परिणाम लेकर आते हैं। उन्होंने बताया कि आवास घेराव से पहले उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से संपर्क किया, लेकिन मंत्री ने खुद को पश्चिम बंगाल में होने की बात कही।

नर्सिंग एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष नवल पुंडीर ने कहा कि संगठन कई दिनों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना दे रहा है, लेकिन सरकार मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। इसी कारण आज सभी बेरोज़गारों ने मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच किया।

कूच के दौरान एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा एक महिला प्रदर्शनकारी से मारपीट किए जाने का आरोप भी सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला और गर्मा गया। इसके विरोध में प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी, लेकिन बढ़ते तनाव के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कई बार धक्कामुक्की होती रही। प्रशासन स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें