नई शिक्षा नीति का बड़ा कदम: अगले सत्र में कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में होगा 30% बदलाव

राज्य में लागू की जा रही नई शिक्षा नीति के तहत विद्यालयी शिक्षा में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कक्षा 1 से 8 तक के पाठ्यक्रम में अगले शैक्षिक सत्र से अधिकतम 30 प्रतिशत परिवर्तन किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल सती ने निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण को भेजे गए पत्र में कहा है कि शैक्षिक सत्र 2026–27 के लिए नई पाठ्यचर्या के अनुसार पाठ्य पुस्तकों का संशोधन किया जा रहा है।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी संशोधित पाठ्य पुस्तकों की सॉफ्ट कॉपी माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को समय पर उपलब्ध कराई जाए।

राज्य पाठ्यचर्या की नई रूपरेखा में विषयवार संरचना, पठन-पाठन के दिन व घंटे, शिक्षण के लक्ष्य तथा मूल्यांकन की पद्धति सहित कई महत्वपूर्ण मानकों को निर्धारित किया गया है। इन्हीं के आधार पर पाठ्यक्रम में बदलाव अंतिम रूप लेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें