दुःखद: घोड़े की टक्कर से खाई में गिरी महिला, हुई मौत

उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल के रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा हेलिपैड के निकट एक दुखद घटना में घोड़े की टक्कर से 45 वर्षीय महिला यात्री जिखाकोदरिम की गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। महिला, जो जिला बीरा, नेपाल की निवासी थी, केदारनाथ से गौरीकुंड लौट रही थी जब यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलने पर एनडीआरएफ और यात्रा प्रबंधन बल के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद महिला का शव खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडर दीपक भट्ट और संजय भट्ट ने मामले की जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें