ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आईडीपीएल मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा

ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ऋषिकेश के आईडीपीएल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के चुनावी जनसभा स्थल की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने अपने हाथ ले ली है। SPG के हाथ सुरक्षा की कमान बता दें ड्यूटी में आठ पुलिस अधीक्षक, 13 अपर पुलिस अधीक्षक, 16 क्षेत्राधिकारी, 16 निरीक्षक, 83 उप निरीक्षकों समेत करीब एक हजार जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। रैली के लिए भाजपा कार्यकर्ता व समर्थकों के पहुंचने का सिससिला शुरू हो गया है। पुलिस के जवान सभी की चेकिंग के बाद ही कार्यक्रम स्थल पर भेज रहे हैं। पीएम मोदी करीब एक घंटे तक करेंगे जनसभा को संबोधितपुलिस अधिकारियों के अनुसार आईडीपीएल मैदान में बनाए गए पंडाल में करीब 50 हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। हालांकि भाजपा की ओर से जनसभा में एक लाख लोगों के पहुंचने का दावा है। कार्यक्रम स्थल में 35 डोर फ्रेम्ड मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। पीएम करीब एक घंटे तक चुनावी सभा को संबोधित करेंगें।आचार संहिता लगने के बाद गढ़वाल मंडल में पहला दौराबता दें लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद यह दूसरा मौका है जब पीएम मोदी उत्तराखंड आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कुमाऊं के रुद्रपुर में चुनावी जनसभा की थी। आज पीएम मोदी का गढ़वाल मंडल में पहले दौरा है। जिसे लेकर पार्टी की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें