दर्दनाक हादसा: ड्यूटी से लौट रहे दरोगा की सड़क दुर्घटना में मौत, पुलिस महकमे में शोक की लहर

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के जसपुर क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस विभाग से एक कर्तव्यनिष्ठ सिपाही को छीन लिया। आईआरबी बैलपड़ाव में तैनात दरोगा पुष्कर चंद जोशी की एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन से हुई टक्कर में मौके पर ही मृत्यु हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी जान बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका।

मिली जानकारी के अनुसार, दरोगा पुष्कर चंद जोशी शनिवार को ड्यूटी के सिलसिले में डाक लेकर नजीबाबाद गए थे। लौटते वक्त, जब वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जसपुर लौट रहे थे, तभी नादेही चौकी क्षेत्र अंतर्गत फीका पुल के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दरोगा चंद जोशी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

घटना के बाद पिकअप चालक वाहन को वहीं छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि वाहन तेज़ रफ्तार में था और लापरवाही से चलाया जा रहा था।

पुष्कर चंद जोशी मूल रूप से चंपावत जिले के रहने वाले थे और लंबे समय से सेवा में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से पुलिस विभाग स्तब्ध है। साथी अधिकारियों ने उन्हें एक सुलझे हुए, अनुशासित और समर्पित अधिकारी बताया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें