दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा का चम्पावत और लोहाघाट का दौरा

वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड सरकार के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा आज चम्पावत और लोहाघाट के दौरे पर रहें। वहां उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की।लोहाघाट में नगर पालिका एवं व्यापार मंडल द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। चम्पावत में भी व्यापारियों ने उनका स्वागत किया।

सम्मान करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सामंत वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर दत्त पाण्डे‌ , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री निर्मल मेहरा चेयरमैन लोहाघाट श्री गोविन्द वर्मा,भैरव राय , सतीश चन्द्र जोशी जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल चम्पावत, श्री कमलेश राय, श्री प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर चम्पावत में दायित्व धारी श्री श्याम नारायण पाण्डे जी से भी मुलाकात हुई।

माननीय मुख्यमंत्री जी के जिले में वहां के जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की। उसके बाद वे वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने लोहाघाट गये।
उनके साथ उनके निजी सचिव विष्णु सक्सेना भी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें