डिजिटल भविष्य की ओर कदम: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का तकनीकी शिक्षा अभियान

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी द्वारा 27 अगस्त 2025 को एक विशेष शैक्षणिक प्रचारात्मक दौरे का आयोजन किया गया। इस पहल के अंतर्गत विश्वविद्यालय की टीम ने राजकीय महाविद्यालय सितारगंज, के.आई.टी.एम. ग्रुप, राजकीय पॉलीटेक्निक खटीमा, राजकीय इंटर कॉलेज एवं डॉ. ए.पी.जे. कॉलेज टनकपुर का भ्रमण किया।

दौरे के दौरान विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा, डिजिटल दक्षता एवं रोजगारोन्मुखी कौशल के महत्व से अवगत कराया गया। टीम ने विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों — जैसे MCA, M.Sc. (Cyber Security), M.Sc. (IT) और स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज़ के विभिन्न कार्यक्रमों की व्यावसायिक उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी।

साथ ही विद्यार्थियों को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के SWAYAM पोर्टल पर उपलब्ध ऑनलाइन MOOC पाठ्यक्रमों के बारे में भी बताया गया। ये पाठ्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध हैं और क्रेडिट ट्रांसफर सुविधा के साथ विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान बढ़ाने और रोजगार कौशल विकसित करने का सुनहरा अवसर प्रदान करते हैं।

इस दौरे ने विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के महत्व को समझने और डिजिटल युग की चुनौतियों के अनुरूप खुद को तैयार करने की दिशा में प्रेरित किया।

कार्यक्रम में डॉ. नीलिमा बुधानी, डॉ. शिल्पा गुनवंत एवं श्रीमती ललिता बिष्ट सहित विश्वविद्यालय की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें