पिथौरागढ़ के थरकोट झील में आज से शुरू होगी बोटिंग

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर से 10 किमी दूरी पर सिंचाई विभाग की ओर बनाई गई थरकोट झील में आज से बोटिंग का शुभारंभ होगा। झील का निर्माण जल संरक्षण और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए किया गया है। थरकोट में सिंचाई विभाग ने करीब 32 करोड़ की लागत से 750 मीटर लंबी, 53 मीटर चौड़ी और 15 मीटर गहरी कृत्रिम झील का निर्माण किया गया है। झील का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद से ही स्थानीय लोग बोटिंग शुरू करने की मांग कर रहे थे। अब पर्यटन विभाग ने बोटिंग कराने का निर्णय लिया है। इसमें स्थानीय लोग बोटिंग कराएंगे जिन्हें प्रशिक्षक बोटिंग का प्रशिक्षण देंगे। प्रथम चरण में छह नावों का संचालन किया जाएगा। प्रशिक्षित होने के बाद स्थानीय लोग बोटिंग कराएंगे। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या का कहना है कि बोटिंग का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा करेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें