3 करोड़ 28 लाख से होगा भीड़ापानी से खुजेठी-बलना मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य विधायक कैड़ा ने किया सीएम धामी का आभार

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के भीडापानी से खुजेठी -बलना मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था । मोटर मार्ग मै कई जगह गड्डे बने थे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती थी। क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता था ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की। विधायक कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुऐ विभाग से मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने को कहा! विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी से डामरीकरण कार्य करने के लिए धनराशि स्वीकृति करने की मांग की! विधायक की मांग पर सीएम धामी ने भीड़ापानी से खुजेठी – बलना मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 3 करोड़ 28 लाख की स्वीकृति दे दी है जल्दी ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य सुरु किया जायेगा। जिसके बाद ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा! विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें