जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव: 11 को नामांकन, 14 को मतदान व मतगणना

देहरादून। राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। आयोग की अधिसूचना के अनुसार 11 अगस्त (सोमवार) को जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, ज्येष्ठ प्रमुख और कनिष्ठ प्रमुख पदों के लिए नामांकन दाखिल किए जाएंगे। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी होगी।

12 अगस्त को नामांकन वापसी का अवसर मिलेगा। मतदान 14 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक कराया जाएगा, जिसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी।

इस बार 12 जिला पंचायतों में से 6 में अध्यक्ष पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। भाजपा ने सभी जिला पंचायतों में अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पदों पर समर्थित प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने नामांकन से पूर्व 4 जिलों में समर्थित प्रत्याशियों के नाम तय किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें