जल्द शुरू होगी 1000 पदों पर मेडिकल कॉलेज की नियुक्ति: स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत

स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर करने के लिए हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में 1000 भर्तीयां की जाएगी। जिससे प्रदेश में रोजगार को और बढ़ावा मिलेगा यह बात रावत ने आज हरिद्वार में बन रहे मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कहीं इस दौरान उन्होंने कार्यदाई संस्था से और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आज मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया हैl मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस मेडिकल कॉलेज के लिए 100 एमबीबीएस छात्रों के लिए सस्वैकृति प्रदान कर दी है इन छात्रों का एडमिशन इसी वर्ष किए जाएंगे। इन छात्रों के रहने तथा क्लासरूम आदि की व्यवस्था भी जल्द शुरू हो जाएगी। 3 महीने में मेडिकल कॉलेज पूरी तरह शुरू हो जाएगा l

उन्होंने बताया की मेडिकल कॉलेज के लिए 1000 भर्तियां की जाएगी इसकी जल्दी विज्ञप्ति जारी की जाएगी अभी फिलहाल लगभग 58 फैकेल्टी को नियुक्त किया गया हैं। कहा कि मेडिकल कॉलेज शुरू होने से स्थानीय लोगों के अलावा आसपास के जनपद के लोगों को भी स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ मिलेगा साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें