चूनाखान में टेनिस का जलवा: रियान, विश्वाक, म्यारा, मीरा और अदिति ने किया फाइनल में प्रवेश

चूनाखान, नैनीताल। आप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान (बैलपड़ाव) में आयोजित प्रथम आईटीए अंडर-12 एवं अंडर-14 गर्ल्स-ब्वॉयज स्वर्गीय वेदप्रकाश गुप्ता स्मृति टेनिस सुपर सीरीज़ 2025 के छठे दिन रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबलों के प्रमुख परिणाम:

अंडर-12 बालक वर्ग:

रियान नंदीदकर (अहमदाबाद, गुजरात) ने शानदार खेल दिखाते हुए युवराज (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) को 6-2, 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

कबीर दहिया (हरियाणा) ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कनिष्क (दिल्ली) को 6-3, 6-2 से मात दी और फाइनल में जगह बनाई।

अंडर-14 बालक वर्ग:

विश्वाक (हैदराबाद, तेलंगाना) ने रौकी तोमर (गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) को 6-4, 6-2 से पराजित किया।

अंडर-12 बालिका वर्ग:

मीरा चौधरी (देहरादून, उत्तराखंड) ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में क्रिस्टी (सिलीगुड़ी, असम) को 6-4, 6-2 से हराया।

अदिति सिंह (लखनऊ, उत्तर प्रदेश) ने कड़ी मेहनत के बाद सुभि (मेरठ, उत्तर प्रदेश) को 6-4, 6-2 से शिकस्त दी।

अंडर-14 बालिका वर्ग:

म्यारा शेख (पुणे, महाराष्ट्र) ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अनीसा मारिया (बैंगलोर, कर्नाटक) को 6-4, 6-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट से जुड़ी अहम जानकारियाँ:

टूर्नामेंट डायरेक्टर श्री डी.एस. रावत ने बताया कि सभी फाइनल मुकाबले 13 जून को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होंगे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड के उभरते खिलाड़ियों को इस वर्ष भी स्वर्गीय बी.एस. रावत मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

आयोजन सचिव अवनीश रस्तोगी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों को ₹600/- दैनिक भत्ता एवं टी-शर्ट गिफ्ट के रूप में दी गई है।

डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल के उपसचिव अमर जगाती ने बताया कि आगामी इंडिपेंडेंस कप 2025 (चतुर्थ आमंत्रण टेनिस टीम चैम्पियनशिप) का आयोजन 15-16 अगस्त को इसी एकेडमी में किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें